Breaking News
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल मेट्रो हिन्दुस्तान न्यूज मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे , श्रीमति सरिता देवी (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर) 91+ 9117714444 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेट्रो हिन्दुस्तान न्यूज- श्रीमति सरिता देवी (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर) 91+ 9117714444 ईमेल आई डी - Metrohindustannewsnational.com@gmail.com ,

सोमालिया में समुद्री दस्युओं के चंगुल से छुड़ाए गए 8 भारतीय

मोगादीशू :-  सोमालियाई सेना ने बुधवार को समुद्री दस्युओं द्वारा बंधक बना लिए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले समुद्री दस्युओं ने सोमालिया के समुद्रतटीय शहर होब्यो में भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया था। होब्यो के पुलिस प्रमुख बशीर एल्मी ने बताया, ‘‘हमारे सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह समुद्री दस्युओं द्वारा एल हुर इलाके से बंधक बनाए गए आठ भारतीय नागरिकों को रिहा करा लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस अभियान के दौरान चार समुद्री दस्युओं को भी गिरफ्तार किया है। समाचार पत्र ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमालिया के समुद्री दस्युओं ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई पोतों पर कब्जा कर लिया, जिससे हिंद महासागर में फिर से सोमालियाई दस्युओं के सक्रिय होने का भय पैदा हुआ है। एल्मी ने बताया कि सोमवार को भारतीय पोत एम. एस. वी. अल कौसर को लेकर सोमालियाई सेना और समुद्री दस्युओं के बीच मुठभेड़ हुई।

Live Cricket Live Share Market

Check Also

पैन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया सरल बनाएगा आयकर विभाग

🔊 Listen to this नई दिल्ली: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के …